GPES Solar IPO Details: सोलर इंवर्टर और सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी GPES सोलर का IPO आज से खुल गया है। जो भी निवेशक इस IPO में पैसा लगाना चाहते हैं वह निवेश कर सकते हैं। कंपनी का IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित है। इस इश्यू के जरिए कंपनी 32.76 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।इस IPO का साइज 30.79 करोड़ रुपये है।
सोलर इंवर्टर और सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी GPES सोलर का IPO।
GPES Solar Price Band
कंपनी का इश्यू (GP Eco Solutions IPO Open Date) 14 जून यानी आज से 19 जून (GP Eco Solutions IPO Closing Date) तक खुला रहेगा। कंपनी के IPO का प्राइस बैंड (GP Eco Solutions IPO Price Band) 90 रुपये से 94 रुपये प्रति शेयर है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों का है। जिस वजह से कंपनी केIPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों को कम से कम 1,12,800 रुपये खर्च करने होंगे।
जीपीईएस सोलर की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 20 जून को किया जाएगा। वहीं, एनएसई एसएमई में कंपनी की लिस्टिंग 24 जून को हो सकती है।
जीपीईएस सोलर IPO एंकर निवेशकों से कितनी मिली रकम
कंपनी के IPO को एंकर निवेशकों के जरिेए 8.30 करोड़ रुपये जुटाए थे। जीपीईएस सोलर काIPO एंकर निवेशकों के लिए 13 जून 2024 को खुला था। IPO के पूरे हिस्से में कम से कम 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है। वहीं, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षित है।कितना चल रहा GPES Solar GMP Today
ग्रे मार्केट में जीपीईएस सोलर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी आज 130 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है। यानी निवेशकों को पहले दिन ही 138 प्रतिशत का मुनाफा हो सकता है। अगर यही ट्रेंड जीपीईएस सोलर की लिस्टिंग तक रहा तो कंपनी शेयर बाजारों में 224 रुपये पर डेब्यू कर सकती है। यानी निवेशकों का पैसा पहले दिन ही दोगुना हो सकता है। 13 जून को जीपीईएस सोलर का जीएमपी 125 रुपये था। यानी तब से अबतक कंपनी के जीएमपी में इजाफा हुआ है।डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
