Good News: भारतीय शेयर बाजार में 3 महीने बाद लौटे विदेशी निवेशक, अक्टूबर में इतने हजार करोड़ डाले

खान का मानना ​​है कि नवंबर में एफपीआई का प्रवाह जारी रह सकता है क्योंकि जुलाई से सितंबर तक कुल 77,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी मुख्य रूप से वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण हुई थी।

भारतीय शेयर बाजार निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। विदेशी निवेशक फिर से शेयर बाजार में लौट आए हैं। लगातार तीन माह तक निकासी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारतीय शेयर बाजार में फिर खरीदार बन गए हैं। अक्टूबर में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 14,610 करोड़ रुपये डाले हैं। इस निवेश को कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता के जल्द ही साकार होने की उम्मीदों से बल मिला। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, यह बदलाव लगातार निकासी के लंबे दौर के बाद आया है। एफपीआई ने भारतीय शेयरों से सितंबर में 23,885 करोड़ रुपये, अगस्त में 34,990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपये निकाले थे।

विदेशी निवेशक

विदेशी निवेशक

वैश्विक निवेशकों का भरोसा लौटा

अक्टूबर में एफपीआई का नए सिरे से निवेश, धारणा में एक उल्लेखनीय बदलाव को दर्शाता है। यह भारतीय बाजारों के प्रति वैश्विक निवेशकों के नए विश्वास का प्रतीक है। इस बारे में मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के प्रमुख, प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि यह बदलाव हाल ही में हुए सुधारों और प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत तिमाही नतीजों के बाद बेहतर जोखिम धारणा और आकर्षक मूल्यांकन के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव मुद्रास्फीति में कमी, ब्याज दर चक्र में नरमी की उम्मीदों और जीएसटी युक्तिकरण जैसे सहायक घरेलू सुधारों के साथ भी हुआ है, जिससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

End of Feed