यूपी में कृषि मजदूरों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, जानिए अब मिलेगी कितनी

Uttar Pradesh Minimum Wage: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने कृषि मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी दिया है। इस फैसले से पशुपालन, मधुमक्खी पालन, पोल्ट्री फार्मिंग जैसे क्षेत्रों के लाखों मजदूर लाभान्वित होंगे। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण मजदूरों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन स्तर देना है।

Uttar Pradesh Minimum Wage : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने राज्य में कृषि मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर अब 252 रुपये प्रतिदिन (6,552 रुपये मासिक) कर दिया है। इस कदम से राज्य में कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों जैसे पशुपालन, मधुमक्खी पालन, पोल्ट्री फार्मिंग आदि में काम करने वाले लाखों मजदूरों को फायदा होगा।

Uttar Pradesh minimum wage

यूपी सरकार ने कृषि मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 252 रुपये प्रतिदिन किया। (तस्वीर-istock, x)

सभी कृषि और संबंधित गतिविधियों पर लागू होगा नया वेतन

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूपी श्रम विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एमके शणमुगासुंदरम के अनुसार, नया न्यूनतम वेतन सभी प्रकार की खेती की गतिविधियों पर लागू होगा। इसमें पारंपरिक खेती, मशरूम की खेती, फसल बाजार तक पहुंचाने में काम करने वाले मजदूर शामिल हैं। इसके साथ ही डेयरी फार्मिंग, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, पोल्ट्री फार्मिंग और इससे जुड़ी अन्य सहायक गतिविधियां भी कवर होंगी।

End of Feed