अमेरिका-ईरान में सीजफायर: सोने में ऐतिहासिक तेजी, चांदी 14,000 रुपये हुई महंगी, जानिए अब आगे क्या होगा?

Gold-Silver Prices: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भूचाल आ गया। दोनों की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Gold-Silver Prices: वैश्विक बाजारों में बुधवार को सोने की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिल रही है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कुछ हद तक राहत मिलना रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि उन्होंने ईरान पर बमबारी और हमलों को दो हफ्तों के लिए रोकने पर सहमति जताई है। इस खबर से निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई, खासकर ऊर्जा कीमतों में संभावित उछाल को लेकर, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा था। स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.3% बढ़कर 4,811.66 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को भी इसमें 1.2% की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, अमेरिका में जून डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स 3.3% चढ़कर 4,840.20 डॉलर प्रति औंस हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 6.30% बढ़कर $76.52 प्रति औंस हो गई है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 2.75% बढ़कर यानी 4140 रुपये बढ़त के साथ 1,54,429 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 6.21% बढ़कर यानी 14378 रुपये तेजी के साथ 2,45,726 रुपये किलो हो गया। यह बढ़त दर्शाती है कि निवेशक अभी भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Gold-Silver Prices

सोने-चांदी की कीमतों उछाल

अमेरिका-ईरान बातचीत की नई पहल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी बताया कि ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के लिए एक मजबूत आधार माना जा रहा है। इससे पहले अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी थी कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोल दे, नहीं तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। अब दोनों देशों के बीच बातचीत की संभावना बनने से बाजार में सकारात्मक संकेत मिले हैं।

End of Feed