बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 21 Dec 2022: 55000 के करीब है 10 ग्राम सोने का दाम, चांदी में इतना हुआ बदलाव

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 21, 2022, 01:46 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 21 December 2022: विदेश में प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत से आज रुपया कमजोर हुआ है।

Image

Gold and Silver Rate Today: 55000 रुपये के करीब पहुंचा 10 ग्राम सोने का दाम

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 21 December 2022: अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये में कमजोरी की वजह से 21 दिसंबर 2022 को यानी बुधवार को सोने और चांदी की कीमत प्रभावित हुई। आज गोल्ड लगभग एक सप्ताह के उच्च स्तर के करीब पहुंच गया। पिछले हफ्ते यूएस फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक अगले साल ब्याज दर में और ज्यादा बढ़ोतरी करेगा। महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी बैंक यह कदम उठाएगा। आइए जानते हैं कि आज देश में गोल्ड और सिल्वर की कीमत कितनी है।

इतना है गोल्ड-सिल्वर का दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा 0.06 फीसदी या 32 रुपये की हल्की बढ़त के साथ 54,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी वायदा 0.08 फीसदी या 53 रुपये की बढ़त के साथ 69,695 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच हुई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, हाजिर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 54,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 67,849 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन हफ्तों में सोने की हाजिर कीमत करीब 1,750 रुपये प्रति 10 ग्राम उछली है, जबकि समीक्षाधीन अवधि में चांदी 6,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई।

वैश्विक बाजार में इतना है दाम

ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो हाजिर सोना 1,816.94 डॉलर प्रति औंस पर सपाट स्तर पर था। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी ऊपर 1,827.10 डॉलर पर पहुंच गया। हाजिर चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 24.12 डॉलर, प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 1,006.16 डॉलर और पैलेडियम 0.1 फीसदी बढ़कर 1,734.03 डॉलर पर पहुंच गया।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पांच पैसे कमजोर हो गया। इसकी शुरुआत 82.76 प्रति डॉलर पर हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यानी मंगलवार को रुपया आठ पैसे टूटकर 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article