Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 7 June 2024: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक लगातार दूसरे दिन मजबूत होता हुआ चांदी आज 2600 रुपए बढ़कर 95,900 रुपए प्रति किग्रा हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,300 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ था। इस बीच सोने की कीमत 150 रुपये की तेजी के साथ 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,366 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर अधिक है। चांदी भी बढ़कर 31.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। गुरुवार को यह 30.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थीयहां आप अपने शहर के सोना- चांदी के ताजा रेट चेक कर सकते हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 999 | 72757 | 73033 | 71913 |
| सोना 995 | 72466 | 72741 | 71625 |
| सोना 916 | 66645 | 66898 | 65872 |
| सोना 750 | 54568 | 54775 | 53935 |
| सोना 585 | 42563 | 42724 | 42069 |
| चांदी 999 | 90407 रुपए/किलो | 92375 रुपए किलो | 90535 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 1 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई में सोना का भाव | ₹ 68010 | ₹ 74190 | ₹ 55710 |
| मुंबई में सोना का भाव | ₹ 67310 | ₹ 73430 | ₹ 55070 |
| दिल्ली में सोना का भाव | ₹ 67460 | ₹ 73580 | ₹ 55200 |
| कोलकाता में सोना का भाव | ₹ 67310 | ₹ 73430 | ₹ 55070 |
| अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹ 67360 | ₹ 73480 | ₹ 55120 |
| जयपुर में सोना का भाव | ₹ 67460 | ₹ 73580 | ₹ 55200 |
| पटना में सोना का भाव | ₹ 67360 | ₹ 73480 | ₹ 55120 |
| लखनऊ में सोना का भाव | ₹ 67460 | ₹ 73580 | ₹ 55200 |
| गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹ 67460 | ₹ 73580 | ₹ 55200 |
| नोएडा में सोना का भाव | ₹ 67460 | ₹ 73580 | ₹ 55200 |
| अयोध्या में सोना का भाव | ₹ 67460 | ₹ 73580 | ₹ 55200 |
| गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹ 67460 | ₹ 73580 | ₹ 55200 |
| चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹ 67460 | ₹ 73580 | ₹ 55200 |
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।आपका सोना कितना शुद्ध है यह जानें
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
