GNG Electronics IPO: कैसे चेक करें शेयर अलॉटमेंट स्टेटस, जानें GMP और लिस्टिंग डेट

GNG Electronics IPO Allotment Status: जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर बुधवार 30 जुलाई 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। इससे पहले, कंपनी 28 जुलाई (सोमवार) को IPO के शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल करेगी।

GNG Electronics IPO Allotment Status: जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के शेयर आवंटन की प्रक्रिया आज, सोमवार, 28 जुलाई 2025 को पूरी होने की संभावना है। इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और 25 जुलाई को बंद होने तक इसे करीब 148 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ के लिए आवेदन करने वाले निवेशक अलॉटमेंट स्टेटस को अंतिम रूप दिए जाने के बाद बीएसई, एनएसई, या निर्गम के रजिस्ट्रार Bigshare Services की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जांच कर सकते हैं।

GNG Electronics IPO

GNG Electronics IPO Allotment (तस्वीर-Canva)

GNG Electronics IPO: जबरदस्त ओवरसब्सक्रिप्शन

कंपनी के ₹460.43 करोड़ के बुक-बिल्डिंग आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। आखिरी दिन तक यह इश्यू 146.9 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ। कंपनी को 1.41 करोड़ शेयरों के मुकाबले 208.43 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले।

End of Feed