Global Markets में हाहाकार, Crude Oil 110 डॉलर पार; Gift Nifty 150 अंक लुढ़का, Nifty-Sensex में तबाही के संकेत

Global Markets में क्रूड ऑयल के दाम में आई तेजी का झटका साफ दिख रहा है। न्यूयॉर्क से टोक्यो से शेयर बाजारों में गिरावट है। Gift Nifty में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है।

Global Markets Today 18 May 2026 : वैश्विक बाजारों में आज सोमवार 18 मई को निवेशकों में Crude Oil के दामों को लेकर चिंता दिख रही है। US-Iran के बीच शांति समझौते पर बात नहीं बनने और ताजा झड़पों के बाद Brent Crude की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई है। वहीं, US Bonds Yield में तेजी की वजह से Global Currency और Commodity Markets में भी निवेशकों के सेंटिमेंट्स का झटका लगा है। इसकी वजह से Gold और Silver के दाम में कमी आई है।

Crude oil Global Market Gift nifty

वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी

US Future Market से लेकर जापान, चीन, दक्षिण कोरिया जैसे बड़े एशियाई बाजारों में डर का माहौल है। वहीं, भारतीय बाजार का फ्यूचर इंडेक्स Gift Nifty भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जो भारतीय बाजार में Nifty Sensex में गिरावट के संकेत दे रहा है।

End of Feed