Diesel Price Hike: 25 रुपए महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम भी 7.4 रुपए बढ़े; इस कंपनी ने दिया बड़ा झटका!

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निजी क्षेत्र की तेल कंपनी 'शेल इंडिया' ने पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। शेल ने डीजल ₹25.01 और पेट्रोल ₹7.41 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। नायरा के बाद इस फैसले से प्राइवेट पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाना आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर हाहाकार मच गया है। प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज तेल कंपनी नायरा (Nayara) के बाद अब शेल इंडिया (Shell India) ने भी ईंधन की कीमतों में ऐसी ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है, जिसने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल का हवाला देते हुए शेल ने डीजल के दामों में सीधे ₹25.01 प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। वहीं, पेट्रोल की कीमतों में भी ₹7.41 प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की गई है। इस अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद शेल के पेट्रोल पंपों पर अब ईंधन भरवाना जेब पर बहुत भारी पड़ने वाला है।

Diesel Rates Hike

शेल के पंपों पर क्या हैं अब नई कीमतें?

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस ताजा बढ़ोतरी के बाद शेल इंडिया के आउटलेट्स पर सामान्य डीजल की कीमत बढ़कर ₹123.52 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। अगर आप डीजल का प्रीमियम वेरिएंट इस्तेमाल करते हैं, तो इसके लिए अब आपको ₹133.52 प्रति लीटर का भुगतान करना होगा। पेट्रोल की बात करें तो बेंगलुरु जैसे शहरों में अब सामान्य पेट्रोल ₹119.85 और पावर वेरिएंट (प्रीमियम पेट्रोल) ₹129.85 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय करों (VAT) और परिवहन लागत के कारण इन कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है, लेकिन पूरे देश में शेल के ग्राहकों के लिए अब तेल काफी महंगा हो चुका है।

End of Feed