बिजनेस

Forbes Richest List 2024: ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास कितनी है दौलत?

हाल ही में फोर्ब्स ने साल 2024 के लिए दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार फोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में 200 भारतीय लोगों के नाम शामिल हैं। मुकेश अंबानी का नाम इस लिस्ट में सबसे अमीर एशियाई और भारतीय व्यक्ति के तौर पर शामिल है। मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़कर 116 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गई है। आइये आपको इस लिस्ट में शामिल 10 सबसे अमीर भारतीय लोगों और उनकी संपत्ति के बारे में बताते हैं।

Image

Forbes World’s Billionaires List 2024

Photo : IANS

Forbes Richest List 2024: हाल ही में फोर्ब्स ने 2024 के लिए अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 200 भारतीय अरबपति शामिल हैं जबकि पिछले साल इस लिस्ट में मौजूद भारतीय अरबपतियों की संख्या 169 ही थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी इस लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय होने के साथ-साथ सबसे अमीर एशियाई व्यक्ति भी हैं। पिछले साल मुकेश अंबानी की कुल संपति 83 बिलियन डॉलर हुआ करती थी, जबकि इस साल यह बढ़कर 116 बिलियन डॉलर्स पर जा पहुंची है। मुकेश अंबानी 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल इकलौते एशियाई व्यक्ति भी हैं।

अंबानी के बाद अगला है कौन?

मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद सबसे अमीर भारतीय व्यक्ति गौतम अडानी हैं। अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 84 बिलियन डॉलर है और पिछले साल के मुकाबले उनकी संपत्ति में 36.8 बिलियन डॉलर्स की बढ़त देखने को मिली है। गौतम अडानी के बाद HCL के शिव नादर का नाम आता है और उनके पास 36.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। शिव नादर के बाद लिस्ट में अगला नाम जिंदल स्टील की सावित्री जिंदल का है और वह लिस्ट में शामिल सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। सावित्री जिंदल के पास 33.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति मौजूद है।

25 नए भारतीय अरबपति

फोर्ब्स की इस लिस्ट में 25 नए भारतीय अरबपतियों का नाम शामिल है। लिस्ट में शामिल हुए इन नए भारतीय अरबपतियों में नरेश त्रिहन, रमेश कन्हीकानन और रेणुका जग्तियानी का नाम शामिल है। बीजू रवीन्द्रन और रोहिका मिस्त्री को इस बार फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में जगह नहीं दी गई है।

भारत के टॉप 10 अरबपति और उनकी संपत्ति

रैंकनाम संपत्ति
1 मुकेश अंबानी116 बिलियन डॉलर
2गौतम अडानी84 बिलियन डॉलर
3शिव नादर36.9 बिलियन डॉलर
4सावित्री जिंदल33.5 बिलियन डॉलर
5दिलीप सिंघवी26.7 बिलियन डॉलर
6साइरस पूनावाला21.3 बिलियन डॉलर
7कुशल पाल सिंह20.9 बिलियन डॉलर
8कुमार बिरला19.7 बिलियन डॉलर
9राधाकिशन दमानी17.6 बिलियन डॉलर
10लक्ष्मी मित्तल16.4 बिलियन डॉलर
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article