देश के 8 बड़े शहरों में कम बिके घर लेकिन कमाई ज्यादा, प्रीमियम फ्लैट्स की बढ़ी डिमांड

साल 2025 की पहली छमाही में 2.53 लाख घर बिके, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 2.67 लाख थी। यानी बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। ये आंकड़े दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे आठ बड़े शहरों के हैं।

साल 2025 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के बीच देश के आठ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इनकी कुल वैल्यू में बढ़ोतरी हुई है। इसका मतलब है कि लोगों ने कम घर खरीदे, लेकिन महंगे और प्रीमियम घरों की डिमांड ज्यादा रही। यह जानकारी रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन क्रेडाई और डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स की एक संयुक्त रिपोर्ट में सामने आई है।

real estate news

Pic Credit: iStock

बिक्री में 5% की गिरावट

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, साल 2025 की पहली छमाही में 2.53 लाख घर बिके, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 2.67 लाख थी। यानी बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। ये आंकड़े दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे आठ बड़े शहरों के हैं।

End of Feed