त्योहारों और शादी की धूम से बढ़ेगा देश का कारोबार, 7.58 लाख करोड़ रुपये के बिजनेस का अनुमान

Festival Wedding Season Business Estimate: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (BIVM) ने मौजूदा त्योहारी और आगामी शादी विवाह सीजन में देश में 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया है। यह आर्थिक गतिविधियों में भारी वृद्धि दर्शाता है, जो व्यापार और उद्योग क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है।

Festival Wedding Season Business Estimate : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (BIVM) ने मौजूदा त्योहारी और आगामी शादी विवाह सीजन में देश में 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया है। मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता ने बताया कि इस त्योहारी सीजन से देश के बाजारों में तेजी देखी जा रही है और विभिन्न क्षेत्रों में कुल 7.58 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।

Festival Wedding Season Business Estimate

त्योहारी मौकों पर बाजार में तेजी, कारोबार पहुंच सकता है सात लाख करोड़ से ऊपर (तस्वीर-istock)

बाजार सर्वे पर आधारित रिपोर्ट जारी

मंडल ने मंगलवार को देश भर में किए गए बाजार सर्वे पर आधारित एक रिपोर्ट जारी की। बाबू लाल गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ता व्यवहार में सकारात्मक बदलाव, स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में सुधार के कारण खुदरा तथा थोक व्यापार को मजबूती मिली है।

End of Feed