FD Interest Rate 2026: 25 लाख की FD से हर महीने कितनी होगी कमाई? जानिए डिटेल

FD interest rate 2026: 25 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट से 7.75% तक ब्याज पर करीब रुपये 13,500 से रुपये 16,500 मासिक आय मिल सकती है। सीनियर सिटीजंस को ज्यादा रिटर्न और SCSS में और बेहतर सुरक्षित विकल्प मिलता है।

FD interest rate 2026 : बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक तनाव के बीच साल 2026 में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनती जा रही है। खासकर रिटायर लोगों और सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए FD अब सिर्फ पैसे रखने का माध्यम नहीं, बल्कि हर महीने नियमित आय कमाने का भरोसेमंद तरीका बन चुकी है। शेयर बाजार में सुस्ती और अनिश्चितता के कारण लोग अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जहां पूंजी सुरक्षित रहे और निश्चित रिटर्न भी मिलता रहे। पिछले एक साल में निफ्टी 50 का प्रदर्शन करीब सपाट रहा है और कई निवेशकों को उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका-ईरान जैसे वैश्विक तनावों ने भी बाजार में अस्थिरता बढ़ाई है। ऐसे माहौल में बैंक FD निवेशकों को स्थिर और गारंटीड रिटर्न का विकल्प दे रही हैं। यही वजह है कि 2026 में FD को लेकर लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है।

FD interest rate 2026, Fixed Deposit, 25 lakh FD return, monthly income from FD

25 लाख की FD से हर महीने कितनी इनकम होगी? ये बैंक 7.75% तक दे रहे ब्याज दर (तस्वीर-istock)

25 लाख रुपये की FD से कितनी होगी मासिक आय?

अगर कोई व्यक्ति 25 लाख रुपये की FD कराता है, तो मौजूदा ब्याज दरों के हिसाब से उसे हर महीने करीब 13,500 रुपये से 16,500 रुपये तक की आय हो सकती है। यह आय बैंक की ब्याज दर, निवेश अवधि और निवेशक की प्रोफाइल पर निर्भर करेगी। जिन बैंकों में ब्याज दर ज्यादा है, वहां मासिक कमाई भी अधिक होगी। उदाहरण के तौर पर अगर किसी बैंक में 7.75% सालाना ब्याज मिल रहा है, तो 25 लाख रुपये की FD पर करीब 16,146 रुपये प्रति माह तक ब्याज कमाया जा सकता है। वहीं कम ब्याज दर वाले बैंकों में यह राशि करीब 13,000 रुपये के आसपास रह सकती है।

End of Feed