FASTag यूजर्स सावधान! 'एनुअल पास' के नाम पर खाली हो सकता है अकाउंट; NHAI ने दी चेतावनी

FASTag Annual Pass Fraud: हाईवे पर सफर करने वाले करोड़ों FASTag यूजर्स के लिए एक जरूरी खबर है। स्कैमर्स ने अब टोल टैक्स में छूट दिलाने के नाम पर 'एनुअल पास' का फर्जी लालच देना शुरू कर दिया है।

FASTag Annual Pass Fraud: एनएचएआई (National Highways Authority of India) ने राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए एक चेतावनी जारी की है। अगर आप भी हाइवे पर गाड़ी दौड़ाते हैं तो इस चेतावनी को नजरअंदाज न करें। एनएचएआई की ओर से लोगों को ऐसी नकली वेबसाइटों और अनधिकृत लिंक से सावधान रहने के लिए कहा गया है, जो FASTag Annual Pass बेचने का दावा कर रहे हैं। NHAI के अनुसार, इस तरह की कई फर्जी वेबसाइटें और प्लेटफॉर्म लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

FASTag

FASTag (Photo: iStock)

Rajmargyatra App का ही करें इस्तेमाल

FASTag (Photo: X handle/@NHAI_Official)

NHAI ने साफ किया है कि FASTag Annual Pass केवल आधिकारिक Rajmargyatra App के माध्यम से ही खरीदा जा सकता है। इसके अलावा किसी भी अन्य वेबसाइट, ऐप या लिंक के जरिए यह पास खरीदना पूरी तरह असुरक्षित और अनधिकृत है। इसलिए अगर कोई प्लेटफॉर्म आपको FASTag पास बेचने का दावा करता है, तो ऐसे प्लेटफॉर्म पर ठगी के शिकार हो सकते हैं।

End of Feed