ET NOW GBS 2026: पीयूष गोयल बोले, 'विकास भी विरासत' भी ध्येय के साथ देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार, आम भारतीयों के हित में ट्रेड डील

ET NOW GBS 2026: केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा शुरू हो चुकी है। फिलहाल, देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है। एक दशक में देश में हुए बदलाव भारत के वैश्विक स्टेटस में साफ दिख रहे हैं।

ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर विकसित भारत के सफर पर निकल चुका है। उन्होंने कहा, सरकार हर मोर्चे पर सुधारों में जुटी है। पिछले एक वर्ष में ही इनकम टैक्स से लेकर GST तक हर मोर्चे पर बड़े सुधार देश ने देखे हैं। इसके अलावा FDI से लेकर FTA तक भारत ने बिजनेस के मोर्चे पर भी सुधार किए हैं। उन्होंने बताया कि नीतियों से लेकर प्रॉसेस तक हर जगह आम आदमी और कारोबारियों पर कंप्लायंस का बोझ कम करना सरकार का मंत्र है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व मे सरकार ध्येय विकास के साथ विरासत को बचाकर रखना है। इसके लिए भारत ने अपनी शर्तों पर तमाम देशों के साथ FTA और ट्रेड डील की हैं।

Piyush Goyal ET NOW GBS 1

ईटी नाउ के ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल

भारत के हित में हैं FTA

पीयूष गोलय ने भारत के तमाम देशों के साथ किए गए ट्रेड समझौतों को लेकर कहा कि भारत ने तमाम देशों के साथ ऐसे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) किए जो, दुनिया में कभी नहीं हुए। गोयल ने स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन जैसे स्कैंडेवियन देशों के साथ हुए FTA की की मिसाल देते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब FTA करने वाले देश भारत में 100 अरब डॉलर FDI के लिए विधिक रूप से बाध्य हैं। अगर वे तय समय में निवेश नहीं करते हैं, तो भारत FTA में दी जाने वाली छूट खत्म कर सकता है। ऐसा दुनिया में पहले कभी नहीं हुआ। यह भारत ने किया, क्योंकि FTA भविष्य के लिए होते हैं और भारत बिजनेस का भविष्य है। उन्होंने कहा, सभी FTA 3 प्रिंसिपल्स पर आधारित हैं , विश्वास, पारदर्शिता और समयबद्ध निश्चितता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने जो ट्रेड डील की हैं, उनसे भारत के लिए दुनिया का 70% बाजार खुल गया है।

End of Feed