EPFO 3.0: अब ATM से निकलेगा PF का पैसा! जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

EPFO 3.0 कर्मचारियों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। ATM और UPI के जरिए PF निकालने जैसी सुविधाएं इसे बैंकिंग सिस्टम जितना आसान बना देंगी।

भारत में कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) सिस्टम को आसान और डिजिटल बनाने के लिए EPFO 3.0 एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। यह नया सिस्टम मौजूदा प्रक्रियाओं को सरल, तेज और पहले से अधिक यूजर-फ्रेंडली बनाने पर फोकस करता है। EPFO 3.0 के लॉन्च को लेकर पीएफ मेंबर के मन में कई सवाल बने हुए हैं। अगर आप भी एक पीएफ मेंबर हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए काम का साबित हो सकता है, इसमें हम ईपीएफओ 3.0 (EPFO Updates) को लेकर ही जरूरी जानकारी दे रहे हैं-

EPFO

EPFO 3.0 (Photo: iStock)

क्या EPFO 3.0 लॉन्च हो चुका है?

EPFO (Photo: iStock)

अभी तक EPFO 3.0 पूरी तरह से आधिकारिक रूप से लागू नहीं हुआ है, लेकिन इसे जल्द ही लागू किए जाने की योजना है। EPFO 3.0 को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है। यह लॉन्चिंग चरणबद्ध तरीके से हो सकती है। कई रिपोर्ट्स का दावा है कि EPFO 3.0 को इस साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed