EPFO Alert: आज के डिजिटल युग में जहां सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं, वहीं साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने सब्सक्राइबर्स को स्कैमर्स से सावधान रहने के लिए अलर्ट किया गया है।
भूलकर भी न दें ये जानकारियां
EPFO की ओर से आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर एक वीडियो में बताया गया है कि EPFO की ओर से कभी भी सब्सक्राइबर्स को कॉल , मैसेज, वॉट्सऐप या ईमेल के जरिए उनकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे UAN, पासवर्ड, OTP, बैंक, आधार डिटेल्स नहीं मांगी जाती हैं। अगर कोई व्यक्ति खुद को EPFO अधिकारी बताकर आपसे UAN, आधार, पासवर्ड, OTP या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांगता है, तो यह निश्चित रूप से एक फ्रॉड (EPFO Fraud) है।
अक्सर स्कैमर्स लोगों को फंसाने के लिए डर या लालच का सहारा लेते हैं। वे कहते हैं कि आपका PF खाता बंद हो जाएगा, KYC अपडेट नहीं है या रुकी हुई पेंशन को रिलीज किया जाना है, इसलिए अपनी जानकारी साझा करें। कई बार फर्जी लिंक भी भेजे जाते हैं, जिन पर क्लिक करते ही आपकी निजी जानकारी चुरा ली जाती है।
इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। सबसे पहले, कभी भी अपनी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें, चाहे वह कितना ही विश्वसनीय क्यों न लगे। दूसरा, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें।
ऑफिशियल वेबसाइट पर करें विजिट
सब्सक्राइबर्स को जानकारी होनी चाहिए कि पेंशन शुरू करने के लिए केवल डीएलसी जमा करना जरूरी होता है। इसके अलावा, पेंशन का स्टेटस भी ईपीएफओ पेंशनर्स पोर्टल पर चेक किया जा सकता है।

EPFO Fraud (X handle/@officialepfo)
अगर आपको कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। जरूरत पड़ने पर आप EPFO की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।
इसके अलावा, अपने मोबाइल और ईमेल पर आने वाले OTP को भी किसी के साथ साझा न करें, क्योंकि यही आपके खाते की सुरक्षा की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
