नौकरी जाने या मेडिकल इमरजेंसी पर कितने पैसों की पड़ेगी जरूरत? समझिए Emergency Fund का पूरा गणित

Emergency Fund Planning: अचानक नौकरी चले जाने या किसी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में आपका इमरजेंसी फंड ही आपके काम आता है। लेकिन सवाल यह कि इमरजेंसी फंड के रूप में हर व्यक्ति को कितना रुपया बचा कर रखना चाहिए।

Emergency Fund Planning: अचानक नौकरी चले जाना, मेडिकल इमरजेंसी, घर की मरम्मत या परिवार में अचानक आने वाला खर्च कभी भी आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आपके पास पर्याप्त बचत नहीं है, तो आपको क्रेडिट कार्ड (Credit Card) या पर्सनल लोन (Personal Loan) ही एकमात्र विकल्प नजर आएगा। या तो आपको अपने लंबे समय के निवेश को समय से पहले निकालना पड़ सकता है। लेकिन अगर आपके पास इमरजेंसी फंड (Emergency Fund) हो तो ठीक इसी स्थिति में बिना किसी लोन या निवेश पर निर्भर रहे आपकी पैसों की जरूरत पूरी हो सकती है।

Emergency Fund Planning

Emergency Fund में कितने रुपये होने चाहिए (AI Generated Image)

लेकिन सवाल यह है कि आखिर Emergency Fund में कितने पैसे होने चाहिए? इसका कोई एक तय जवाब नहीं है। दरअसल, इमरजेंसी फंड की जरूरत आपकी आमदनी, परिवार की जिम्मेदारियों, नौकरी की स्टेबिलिटी और हर महीने होने वाले जरूरी खर्चों पर निर्भर करती है।

End of Feed