Direct Tax Collection : सरकार की टैक्स से कमाई में जोरदार उछाल, ₹5.21 लाख करोड़ पहुंचा कलेक्शन

भारत सरकार का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में जोरदार उछाल देखने केा मिला है। 17 जून, 2026 तक टैक्स कलेक्शन बढ़कर ₹5.21 लाख करोड़ पहुंच गया है। खासतौर पर कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स से रेवेन्यू बढ़ा है।

Direct Tax Collection : भारत सरकार की प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) वसूली चालू वित्त वर्ष FY27 में मजबूत रफ्तार से बढ़ रही है। 17 जून 2026 तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (Net Direct Tax Collection) 14.64% बढ़कर ₹5.21 लाख करोड़ से अधिक पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह कंपनियों द्वारा दिए गए एडवांस टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में तेज वृद्धि रही है। एडवांस टैक्स में मजबूत बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि कॉर्पोरेट सेक्टर की कमाई बेहतर बनी हुई है और अर्थव्यवस्था में कारोबारी गतिविधियां मजबूत हैं।

Direct Tax Collection

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बढ़ा

कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन में 22% की छलांग

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 17 जून तक शुद्ध कॉर्पोरेट टैक्स संग्रह 22% बढ़कर ₹2.08 लाख करोड़ हो गया। वहीं, व्यक्तिगत करदाताओं, हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) और फर्मों से मिलने वाला गैर-कॉर्पोरेट टैक्स (NCT) 8% बढ़कर करीब ₹2.94 लाख करोड़ रहा। यह दर्शाता है कि कंपनियों की कर देनदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो उनके बेहतर मुनाफे की ओर इशारा करती है।

End of Feed