D​hoot Transmission IPO GMP : ग्रे मार्केट में मचाया धमाल! एक लॉट पर 30% प्रॉफिट का संकेत

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ आज सोमवार 10 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इश्यू खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में निवेशक इश्यू को लेकर उत्साहित हैं।

Dhoot Transmission IPO GMP : ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर की कंपनी Dhoot Transmission का आईपीओ आज, 10 अगस्त से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। सब्सक्रिप्शन से पहले ही इश्यू के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। कंपनी के शेयर का GMP ₹259 चल रहा है। अपर प्राइस बैंड ₹871 के मुकाबले यह करीब 29.74 फीसदी प्रीमियम है। अगर ग्रे मार्केट का यह ट्रेंड लिस्टिंग तक बना रहता है तो शेयर करीब ₹1,130 पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि, GMP अनऑफिशियल संकेत है और इससे लिस्टिंग प्राइस की गारंटी नहीं होती।

Dhoot Transmission IPO

पब्लिक इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू

₹14,807 लगाकर कितनी कमाई?

Dhoot Transmission IPO का प्राइस बैंड ₹829 से ₹871 प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 17 शेयर हैं। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए ₹14,807 लगाने होंगे। अगर ₹259 का GMP लिस्टिंग तक कायम रहता है तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹1,130 हो सकता है। इस हिसाब ये एक शेयर पर संभावित फायदा ₹259 का होगा। इस तरह एक लॉट यानी 17 शेयर पर फिलहाल ₹4,403 के प्रॉफिट का संकेत मिल रहा है। यानी ग्रे मार्केट संकेतों के हिसाब से ₹14,807 के निवेश पर करीब ₹4,403 का संभावित लिस्टिंग गेन दिख रहा है। लेकिन यह सिर्फ अनुमान है। वास्तविक लिस्टिंग प्राइस बाजार की मांग, आईपीओ सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग के दिन के माहौल पर निर्भर करेगा।

End of Feed