Crude Oil धड़ाम! युद्ध पूर्व स्तर पर कीमत, भारत आ रहे 30 जहाजों ने पार किया Hormuz Strait, 26 निकलने को तैयार

Iran-US के बीच हुई डील की वजह से क्रूड ऑयल के दाम तेजी से गिरे हैं। अब क्रूड की कीमत युद्ध पूर्व स्तर पर आ गए है। इसके अलावा भारत के लिए 30 जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं।

Crude Oil Price at Pre War Level : पश्चिम एशिया में कई सप्ताह से जारी तनाव के बीच भारत और वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। ईरान और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम समझौते के बाद दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य से भारत से जुड़े 30 मालवाहक जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं। वहीं 26 अन्य जहाज फिलहाल अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। समुद्री यातायात सामान्य होने की उम्मीद बढ़ने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। अब क्रूड ऑयल के दाम युद्ध पूर्व स्तर पर पहुंच गए हैं।

Crude Oil price down

क्रूड ऑयल के दाम लगातार घट रहे

शिपिंग मंत्रालय के सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत आ रहे 30 जहाज अब तक Hormuz Strait पार कर चुके हैं। जबकि, 26 होर्मुज से निकलने को तैयार हैं। होर्मुज से निकले 30 जहाजों में 15 LNG/LPG शिप हैं। 8 बल्क कार्गो शिप हैं और 7 क्रूड ऑयल लेकर आ रहे हैं। वहीं, जो 26 जहाज होर्मुज पार करने की तैयारी में है उनमें से 3 एनर्जी कार्गो, 10 उर्वरक और 13 अन्य सामान से भरे बताए गए हैं। होर्मुज से भारत के लिए निकले 30 जहाजों में से 17 विदेशी झंडे वाले हैं, लेकिन उनका गंतव्य भारत है या वे भारतीय व्यापारिक हितों से जुड़े हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 5 जहाज मार्शल आइलैंड्स में पंजीकृत हैं।

End of Feed