Credit Card Spending: भारत में बढ़ा क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च, जनवरी में 14% बढ़कर पहुंचा 1.84 लाख करोड़ रु

Credit Card Spending in India: भारत में क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाला खर्च जनवरी में बढ़कर 1,84,100 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च बढ़ा
  • जनवरी में 14 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज
  • पहुंचा 1.84 लाख करोड़ रु

Credit Card Spending in India: भारत में क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाला खर्च जनवरी में बढ़कर 1,84,100 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। कुल क्रेडिट कार्ड की लेनदेन की वॉल्यूम जनवरी 2025 में 43 करोड़ रही है। इसमें सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि, मासिक आधार पर एक प्रतिशत की मामूली गिरावट हुई है। इसकी वजह दिसंबर 2024 का उच्च आधार होना है। असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, लेनदेन की मात्रा में गिरावट का कारण धोखाधड़ी के कारण बढ़ी हुई सतर्कता है।

Credit Card Spending in India

क्रेडिट कार्ड से होने वाला खर्च बढ़ा

ये भी पढ़ें -

End of Feed