बिजनेस

Closing Bell: सेंसेक्स 208 अंक चढ़ा, निफ्टी 25900 पार, तीन सत्र में ₹7.26 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 208 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 25900 से ऊपर बंद हुआ है। तीन दिन की लगातार खरीदारी के चलते निवेशकों की पूंजी में 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

Stock Market Closing Today

भारतीय शेयर बाजार में लौटी तेजी

Photo : iStock

Share Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार को बुल्स का पलड़ा भारी रहा। यह लगातार तीसरा दिन है, जब मार्केट ब्रेड्थ और एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो खरीदारों के पक्ष में रहा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के साथ ही मंगलवार को ब्रॉड मार्केट में भी व्यापक खरीदारी देखने को मिली, खासतौर पर मिडकैप शेयरों में जमकर खरीदारी हुई है। इसके अलावा सेक्टरल मार्केट में भी ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में रहे।

कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का प्रदर्शन?

SENSEX मंगलवार को 84,210 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 84,063.47 अंक के इंट्रा डे लो और 84,482.95 के इंट्रा डे हाई के बीच रेंज बाउंड कारोबार करते हुए सोमवार के क्लोजिंग लेवल 84,065.75 अंक की तुलना में 0.25% की तेजी के साथ 208.17 अंक बढ़कर 84,273.92 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 25,922.65 पर ओपन हुआ। इसके बाद 25,870.45 अंक के इंट्रा डे लो तक गिरने के बाद 25,989.45 अंक इंट्रा डे हाई टच किया। दिन के आखिर में 0.26% तेजी के साथ 67.85 अंक बढ़कर 25,935.15 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी में आज तेजी वाले शेयरों में Eternal सबसे आगे रहा, जिसमें करीब 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा Tata Steel, ONGC, M&M और Bajaj Auto जैसे शेयरों में भी 2 प्रतिशत तक की मजबूती दर्ज हुई, जिससे इंडेक्स को सपोर्ट मिला। वहीं गिरावट वाले शेयरों में HCL Tech टॉप लूजर रहा, जिसमें करीब 2 प्रतिशत की कमजोरी आई। इसके साथ ही Bajaj Finance, Dr Reddy’s Laboratories, Shriram Finance और Bharti Airtel जैसे शेयरों में भी 1 से 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली, जिसने बाजार की तेजी को कुछ हद तक सीमित रखा।

टॉप गेनर्सLTP (₹)% बदलाववॉल्यूम (लाख)वैल्यू (₹ करोड़)टॉप लूजर्सLTP (₹)% बदलाववॉल्यूम (लाख)वैल्यू (₹ करोड़)
ETERNAL303.85+5.19%1,026.213,101.32HCL Tech1,569.50-2.03%32.35513.18
Tata Steel207.85+2.90%824.431,712.27Bajaj Finance965.30-1.82%61.67596.90
ONGC271.60+1.88%134.60364.25Dr Reddy’s1,255.70-1.55%14.13178.78
M&M3,677.00+1.87%19.17702.67Shriram Finance1,048.60-1.33%43.45455.10
Bajaj Auto9,762.00+1.79%3.47339.15Bharti Airtel2,011.50-1.31%90.781,841.43

कैसी रही मार्केट ब्रेड्थ?

मंगलवार के कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ में मजबूती बनी रही। जहां NSE पर कुल 3,269 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 1,927 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,241 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, BSE पर भी व्यापक खरीदारी दिखी, जहां 4,407 शेयरों में कारोबार हुआ और 2,620 शेयर बढ़त में बंद हुए, जबकि 1,631 शेयरों में गिरावट हुई। मार्केट कैप की बात करें तो ऑल इंडिया मार्केट कैपिटलाइजेशन 9 फरवरी को बढ़कर लगभग ₹4,72,75,815 करोड़ पर पहुंच गया, जो फरवरी की शुरुआत के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी को दर्शाता है।

तीन दिन में कितना बढ़ा मार्केट कैप?

शेयर बाजार में लगातार तीन सत्र से जारी खरीदारी के चलते लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को मार्केट क्लोजिंग के समय लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,67,11,743 करोड़ रुपये था, जो मंगलवार को बढ़कर 47432834.96 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह तीन सत्र में निवेशकों की पूंजी में 7,26,283 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

तारीखकुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (₹ करोड़)बदलाव (₹ करोड़)
06 फरवरी 20264,67,11,743
09 फरवरी 20264,72,75,815+5,64,072
10 फरवरी 20264,74,38,026+1,62,211

कैसा रहा ब्रॉड और सेक्टरल मार्केट का प्रदर्शन?

कुल मिलाकर, बाजार में तेजी बनी रही लेकिन सेक्टर-रोटेशन साफ नजर आया, जहां निवेशक चुनिंदा सेक्टर्स में मुनाफावसूली करते और दूसरे सेक्टर्स में नई खरीदारी करते दिखे।

ब्रॉड मार्केट का प्रदर्शन : आज बाजार में तेजी व्यापक रही और सिर्फ लार्जकैप ही नहीं बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। Nifty 50 करीब 0.26% चढ़कर बंद हुआ, जबकि Nifty Midcap 100 में लगभग 0.5% और Smallcap इंडेक्स में करीब 0.4% की बढ़त दर्ज हुई। माइक्रोकैप शेयरों में भी लगभग 1% तक की मजबूती दिखी, जो बताता है कि निवेशकों की रुचि पूरे बाजार में फैली रही।

सेक्टरल मार्केट का प्रदर्शन : सेक्टोरल स्तर पर तस्वीर मिश्रित रही। ऑटो, मीडिया और मेटल सेक्टर में अच्छी खरीदारी दिखी, जहां 1% से ज्यादा की बढ़त रही। आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर भी हल्की मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि फार्मा, हेल्थकेयर, केमिकल और PSU बैंक इंडेक्स हल्की गिरावट में रहे, जबकि बैंकिंग इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article