आज से बदलें 2000 के नोट, 30 सितंबर तक मौका, जानिए क्या है तरीका और नियम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 23, 2023, 10:37 AM IST

2000 के नोट बदलने की प्रोसेस आज यानी मंगलवार (23 मई) से देश के सभी बैंकों में शुरू होगी। 3 दिन पहले 19 मई को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था।

2000 Rupee Note Exchange: 2000 के नोट बदलने की प्रोसेस आज यानी मंगलवार (23 मई) से देश के सभी बैंकों में शुरू होगी। 3 दिन पहले 19 मई को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था। कस्टमर्स 30 सितंबर तक 2000 के नोट बैंकों में चेंज या अकाउंट में जमा करवा सकते हैं। RBI की डेडलाइन के बाद भी 2000 का नोट लीगल रहेगा। यानी मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। डेडलाइन सिर्फ लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि वे यह नोट बैंकों को जल्द वापस कर दें।

2000 Rupee Note Exchange

2000 रुपये के नोट

ये भी पढ़ें:

नोट बदलने के लिए ID की जरूरत नहीं

RBI और SBI की गाइडलाइन के अनुसार, नोट बदलने के लिए किसी ID की जरूरत नहीं है और कोई फॉर्म भी नहीं भरना होगा। एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपए कीमत के नोट यानी 10 नोट ही बदले जाएंगे, लेकिन अकाउंट में इन नोटों को जमा करने पर लिमिट नहीं होगी। बैंक 2000 के नोट इश्यू नहीं करेंगे।

End of Feed