बिजनेस

चांदी का भाव आज का 1 मार्च 2026: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 March 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। कभी घटती है तो कभी बढ़ती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 March 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव थोड़ा घटकर 2,74,389 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,74,998 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी बढ़कर 89.72 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी में टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रही। पिछले कारोबारी दिन यह 2,70,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक 2,66,700 रुपये प्रति किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य है। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 10,000 रुपये बढ़कर 2,95,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,950₹29,500₹2,95,000
मुंबई₹2,950₹29,500₹2,95,000
कोलकाता₹2,950₹29,500₹2,95,000
पटना₹2,950₹29,500₹2,95,000
लखनऊ₹2,950₹29,500₹2,95,000
मेरठ₹2,950₹29,500₹2,95,000
कानपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
गाजियाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
अयोध्या₹2,950₹29,500₹2,95,000
नोएडा₹2,950₹29,500₹2,95,000
गुरुग्राम₹2,950₹29,500₹2,95,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
चंडीगढ़₹2,950₹29,500₹2,95,000
जयपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
लुधियाना₹2,849₹28,490₹2,84,900
गुवाहाटी₹2,950₹29,500₹2,95,000
इंदौर₹2,950₹29,500₹2,95,000
अहमदाबाद₹2,950₹29,500₹2,95,000
सूरत₹2,950₹29,500₹2,95,000
वडोदरा₹2,950₹29,500₹2,95,000
नागपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
पुणे₹2,950₹29,500₹2,95,000
नासिक₹2,950₹29,500₹2,95,000
बैंगलोर₹2,950₹29,500₹2,95,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
कटक₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹2,950₹29,500₹2,95,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव से 2,500 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.42 डॉलर यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 89.72 डॉलर प्रति औंस रही।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और US ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता के बीच सेफ-हेवन खरीदारी को देखते हुए, शुक्रवार को फ्यूचर ट्रेड में चांदी की कीमतें 3 परसेंट से अधिक बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, मार्च डिलीवरी के लिए सफेद धातु 8,231 रुपये या 3.17 प्रतिशत बढ़कर 2,67,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जिसमें 3,352 लॉट का कारोबार हुआ। विदेशी मार्केट में, कॉमेक्स सिल्वर फ्यूचर्स USD 1.82, या 2.06 परसेंट बढ़कर USD 90.11 प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि इसके उलट, चांदी ने बेहतर प्रदर्शन किया और तेजी से बढ़ी, बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और सेफ-हेवन खरीदारी के बीच MCX फ्यूचर्स 2.6-2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की ऊपरी रेंज में पहुंच गया। उन्होंने कहा कि US के अहम आर्थिक डेटा जारी होने और US-ईरान के बीच अगले दौर की बातचीत से पहले मार्केट का सेंटिमेंट सतर्क बना हुआ है। चांदी की मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड, खासकर सोलर और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर से, की उम्मीदों ने भी कीमतों को सपोर्ट करना जारी रखा। गर्ग ने कहा कि कीमती मेटल्स में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन शॉर्ट-टर्म में उन्हें अच्छा सपोर्ट मिलेगा और कीमतों में उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से आने वाले US मैक्रोइकोनॉमिक डेटा और जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट से तय होगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article