Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 24 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमतें 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रहीं। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.19% बढ़कर यानी 422 रुपये तेजी के साथ 2,25,589 रुपये किलो पर आ गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,25,167 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 2,19,260 रुपये किलो था। जो दोपहर तक 2,20,353 रुपये किलो हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,24,545 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,35,000 रुपये किलो हो गई। कल यानी सोमवार को 15000 रुपये की गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.86 डॉलर प्रति औंस हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।
चांदी का ताजा भाव जानिए
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| मुंबई | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| कोलकाता | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| चेन्नई | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| पटना | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| लखनऊ | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| अयोध्या | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| मेरठ | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| कानपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| नोएडा | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| जयपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| लुधियाना | ₹2,299 | ₹22,990 | ₹2,29,900 |
| गुवाहाटी | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| इंदौर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| सूरत | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| वडोदरा | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| पुणे | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| नागपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| नासिक | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| बैंगलोर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कटक | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| केरल | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| रायपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| हैदराबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी भी 10,500 रुपये या 4.36 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 4.25 डॉलर या 6.3 प्रतिशत टूटकर 63.53 डॉलर प्रति औंस रह गई।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 20,409 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2.06 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कमजोर वैश्विक रुझानों और लगातार बिकवाली के कारण कीमतों में यह गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 20,409 रुपये यानी 9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,06,363 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी के मई में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 9.34 प्रतिशत टूटकर 63.15 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्यापक आर्थिक कारकों के भारी दबाव से चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस अनुसंधान के प्रमुख हरीश वी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद, आर्थिक दबावों से सोमवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।
