Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 12 May 2026 : पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितताओं के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमतों में भी 12,000 रुपये यानी 4.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और यह 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बाजार ओपन होने के बाद फिर उछाल मारने लगा था लेकिन दोपहर तक फिर गिरावट शुरू हो गई। आज अभी तक 0.26% लुढ़कर यानी 711 रुपये गिरावट के साथ 2,77,600 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,78,311 रुपये किलो पर बंद हुआ था। जबकि विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 3.04 प्रतिशत गिरकर 83.49 डॉलर प्रति औंस रह गई। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी 2,56,400 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,67,820 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 264867 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी 15000 रुपये बढ़कर 2,90,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।
चांदी का ताजा भाव जानिए
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
| दिल्ली | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| मुंबई | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| कोलकाता | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| चेन्नई | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| पटना | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| लखनऊ | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| मेरठ | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| अयोध्या | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| कानपुर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| नोएडा | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| जयपुर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| लुधियाना | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| इंदौर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| सूरत | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| नागपुर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| पुणे | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| नासिक | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| बैंगलोर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| वडोदरा | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| भुवनेश्वर | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| कटक | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| केरल | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
| रायपुर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| हैदराबाद | ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी की कीमतों में 3,700 रुपये या 1.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 2,65,000 रुपये (सभी टैक्स मिलाकर) प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछली सत्र में चांदी 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 80.28 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,56 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,068 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,56,333 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,150 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.55 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
क्यों लुढ़का चांदी का भाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को ठुकराने के बाद यह गिरावट आई है। अमेरिका द्वारा ईरान की प्रतिक्रिया ठुकराने के बाद पश्चिम एशिया में फिर से संघर्ष शुरू होने का डर बढ़ गया और कच्चे तेल की कीमतें ऊपर चली गई हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि चांदी में थोड़ी तेजी देखने को मिली, जिसे आने वाले शादी-विवाह के मौसम के बीच खुदरा मांग में स्थिरता से फायदा मिला।
