बिजनेस

Canara Bank: केनरा बैंक के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट, आगे कैसा रहेगा मूवमेंट, जानें मार्केट एक्सपर्ट की सलाह

Canara Bank Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि पीएसयू बैंकिंग शेयरों में SBI के अलावा केनरा बैंक का शेयर भी बढ़िया है। शेयर का डे मूविंग एवरेज (DMA) 200 है। उन्होंने इसके लिए लॉन्ग टर्म के हिसाब से HOLD करने की सलाह दी है।

Image

केनरा बैंक में गिरावट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • केनरा बैंक को होल्ड करने की सलाह
  • आज आई 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट
  • डे मूविंग एवरेज (DMA) है 200

Canara Bank Share Price Target: मंगलवार के कारोबार में केनरा बैंक के शेयर में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दिख रही है। कंपनी का शेयर BSE पर करीब 3 बजे 2.55 रु या 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ 107.05 रु पर है। इस भाव पर बैंक की मार्केट कैप 97,282.73 करोड़ रु है। बीते एक महीने में केनरा बैंक का शेयर 8.7 फीसदी गिर चुका है। हालांकि बीते एक साल में शेयर काफी बढ़ा है, मगर बीते कुछ दिन से ये गिर रहा है। अब शेयर पर क्या है मार्केट एक्सपर्ट की राय, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

होल्ड करने की सलाह

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में एक मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि पीएसयू बैंकिंग शेयरों में SBI के अलावा केनरा बैंक का शेयर भी बढ़िया है। शेयर का डे मूविंग एवरेज (DMA) 200 है। उन्होंने इसके लिए लॉन्ग टर्म के हिसाब से HOLD करने की सलाह दी है।

गिरावट की आशंका नहीं

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार 104 रुपये के नीचे नहीं जाने तक केनरा बैंक के शेयर में बहुत अधिक गिरावट की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ये 114 रुपये से 115 रुपये का लेवल पार करता है तो इसमें खरीदारी का अच्छा मौका बना रहेगा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article