Business Bulletin:कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता तो मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, ये हैं आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 03:13 PM IST

Business Bulletin: आरबीआई के 2,000 के नोटों को वापस लेने के सिर्फ एक हफ्ते बाद करेंसी सर्कुलेशन में एक बहुत बड़ा बदलाव आया है। दरअसल एक हफ्ते में करेंसी सर्कुलेशन में 36492 करोड़ रु की कमी आई है।

Business Bulletin:जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है तो इलेक्ट्रिक बाइक महंगी हुई है। 2000 के नोट वापसी का असर सिस्टम में मौजूद करंसी सर्कुलेशन पर दिखा है। एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। Tata Altroz भारत की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार बन गई है। 2000 के नोट को बदलने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज

आज जून महीने का पहला दिन है। हर महीने की तरह जून की शुरुआत से भी कई नए नियम लागू हुए हैं और कुछ अहम चीजों की कीमतों में बदलाव हुए हैं। 1 जून यानी आज से जो बदलाव हुए हैं, उनका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। इसलिए इन सभी बदलावों के बारें जानना जरूरी है। इनमें गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) और इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर (Electric Bike) शामिल हैं।

End of Feed