Business Bulletin:सबसे बुजुर्ग अरबपति केशुब महिंद्रा का निधन,अब UPI से EMI में होगा पेमेंट, ये हैं टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2023, 03:08 PM IST

Business Bulletin: रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं ने अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए नीलामी का दूसरा दौर आयोजित करने का फैसला किया है। अब रिलायंस कैपिटल की सेकंड ऑक्शन 26 अप्रैल को होगी।

Business Bulletin: देश के सबसे बुजुर्ग अरबपति केशुब महिंद्रा का निधन हो गया है। वह 99 साल के थे और महिंद्रा एंड महिंद्रा को घर-घर का ब्रांड बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। अमूल के बाद अब गुजराती मिर्ची पर कर्नाटक में रार बढ़ने की संभावना है। तो ICICI बैंक ने यूपीआई में EMI में पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। आइए जानते हैं अब तक की टॉप बिजनेस न्यूज..

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशुब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में देहांत हो गया है। हाल में फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की थी जिसमें देश के सबसे बुजुर्ग अरबपति केशुब महिंद्रा बने थे। केशुब महिंद्रा 16.4 बिलियन डॉलर रेवेन्यू वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के सेवामुक्त चेयरमैन थे।

End of Feed