Business Bulletin:रिलायंस जियो और टाटा कम्युनिकेशंस को नोटिस, वोल्वो लांच करेगी इलेक्ट्रिक SUV,ये हैं आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 03:11 PM IST

Business Bulletin: वित्तीय संकट से गुजर रही भारत की एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट की फ्लाइट्स कैंसिल होने से जिन रूट पर बुरा असर पड़ रहा है, नागर विमानन मंत्रालय उस रूटों का विश्लेषण कर रहा है। बताते चलें कि गो फर्स्ट की फ्लाइट कैंसिल होने से बाकी एयरलाइन्स कंपनियां कुछ चुनिंदा रूट पर यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल रही हैं।

Business Bulletin:आयकर विभाग ने आईयूसी यानी इंटरकनेक्शन यूसेज चार्जेस को लेकर रिलायंस जियो इंफोकॉम और टाटा कम्यूनिकेशंस को नोटिस भेजा है। वित्तीय संकट से गुजर रही भारत की एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट की फ्लाइट्स कैंसिल होने से जिन रूट पर बुरा असर पड़ रहा है, नागर विमानन मंत्रालय उस रूटों का विश्लेषण कर रहा है। मजबूती और सेफ्टी के लिए दुनियाभर में मशहूर वॉल्वो की कारें भारत में भी खूब पसंद की जाती हैं। कंपनी अब 14 जून को देश में नई सी40 रिचार्ज ईवी से पर्दा हटाने वाली है। विदेश पैसा भेजने वालों के लिए एक जून से लागू होंगी नई टैक्स दरें। ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज

आयकर विभाग ने आईयूसी यानी इंटरकनेक्शन यूसेज चार्जेस को लेकर रिलायंस जियो इंफोकॉम और टाटा कम्युनिकेशंस को नोटिस भेजा है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने ये जानकारी दी है। इन दोनों कंपनियों ने आयकर विभाग की मुंबई विंग द्वारा पिछले कुछ साल में इस मामले पर दिए आदेशों के खिलाफ अपील भी कर दी है। ये मामला अब आयकर आयुक्त (अपील)के सामने पहुंच गया है। टाटा कम्यूनिकेशंस ने कहा है कि कंपनी ने इस नोटिस के खिलाफ अपील कर दी है, वहीं जियो ने अब तक इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है।

End of Feed