Budget 2026: बजट में खर्च करने के लिए सरकार के पास कहां से आते हैं इतने अरबों रुपए?

बजट में खर्च होने वाले लाखों करोड़ रुपये आखिर कहां से आते हैं, यह सवाल हर किसी के मन में आता है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि यह सारा पैसा सिर्फ टैक्स से जुटाया जाता है, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा व्यापक है। सरकार की आय में टैक्स के साथ-साथ रेलवे की कमाई, ट्रैफिक चालान, सरकारी सेवाओं की फीस और सरकारी कंपनियों के मुनाफे का भी बड़ा योगदान होता है। वहीं, जब आमदनी कम पड़ जाती है, तो सरकार जरूरत के मुताबिक कर्ज लेकर भी खर्च पूरे करती है।

हर साल देश का आम बजट 1 फरवरी को संसद में पेश होता है। हर साल की तरह इस बार भी देश की नजरें वित्त मंत्री के बजट भाषण पर टिकी होंगी। आम लोगों के लिए बजट का मतलब अक्सर यही होता है कि इस बार क्या सस्ता होगा, क्या महंगा हो जाएगा और टैक्स में कितनी राहत मिलेगी। लेकिन बजट सिर्फ खर्चों की लिस्ट नहीं है। असल में यह सरकार की कमाई और खर्च दोनों का पूरा हिसाब होता है। जिस तरह हर घर में महीने का बजट बनाया जाता है, ठीक उसी तरह सरकार भी देश चलाने के लिए अपनी आय और खर्च की योजना बनाती है। ऐसे में जब सरकार Budget 2026 पेश करने वाली है तो आइए जानते हैं इसके लिए सरकार के पास पैसे कहां से आते हैं?

Budget 2026

सरकार के पास कहां से आता है पैसा?

अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि सरकार के पास इतना पैसा आखिर आता कहां से है। सड़कें बनती हैं, स्कूल और अस्पताल चलते हैं, किसानों और गरीबों के लिए योजनाएं आती हैं, सैलरी और पेंशन दी जाती है। इसके लिए करोड़ों नहीं बल्कि लाखों करोड़ रुपये खर्च होते हैं। यह पैसा सिर्फ टैक्स से ही नहीं आता, बल्कि सरकार की कमाई के कई और रास्ते भी होते हैं।

End of Feed