दूध के बाद अब ब्रेड भी हुई महंगी, बिगड़ गया सुबह के नाश्ते का बजट

महंगाई की दोहरी मार से सुबह का नाश्ता महंगा हो गया है। हाल ही में दूध के दाम बढ़ने के बाद अब मॉडर्न जैसी प्रमुख कंपनियों ने ब्रेड के पैकेट पर सीधे 5 रुपए तक की भारी बढ़ोतरी कर आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है।

आम जनता की रसोई और सुबह के नाश्ते के बजट पर महंगाई की एक और बड़ी मार पड़ी है। पेट्रोल डीजल(Petrol Diesel) की कीमतें बढ़ने के साथ ही हाल ही में यानी 14 मई को दूध (Milk) की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके झटके से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि अब ब्रेड की कीमतों में भी भारी इजाफा हो गया है। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में ब्रेड बनाने वाली प्रमुख ब्रांडेड कंपनी 'मॉडर्न ब्रेड' (Bread) ने अपने ब्रेड पैकेट की कीमतों में ₹5 तक की बढ़ोतरी कर दी है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मॉडर्न ब्रेड के इस कदम के बाद ब्रिटानिया (Britannia) और विब्स (Wibs) जैसी अन्य बड़ी ब्रेड कंपनियां भी बहुत जल्द अपने दाम बढ़ा सकती हैं।

Bread Price Hike

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

ब्रेड की कीमतों में अचानक आई इस रिकॉर्ड तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे बड़ी वजह ब्रेड की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के कच्चे माल (प्लास्टिक पाउडर) की कीमतों का बढ़ना है। भारत में इस प्लास्टिक पाउडर का बड़े पैमाने पर आयात (Import) यानी विदेशों से मंगाया जाता है। आजकल अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये की कीमत में आ रही गिरावट के कारण इस कच्चे माल को आयात करना बहुत महंगा साबित हो रहा है। इसके अलावा, पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की वजह से मालभाड़ा (Transportation Cost) काफी बढ़ गया है। ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने और ब्रेड में इस्तेमाल होने वाले प्रिजर्वेटिव्स (यहाँ तक कि नमक) के महंगे होने से ब्रेड निर्माताओं की लागत बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिसे अब ग्राहकों से वसूला जा रहा है।

End of Feed