BEL Dividend 2025 Date: नवरत्न पीएसयू कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने बुधवार 5 मार्च 2025 को घोषणा की कि उसके बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए 1 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड स्वीकृत किया है। यह अगस्त 2022 के बाद से सरकारी रक्षा कंपनी द्वारा किया गया सबसे अधिक भुगतान है, जब इसने 1.5 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की थी। यह चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए BEL द्वारा पहला अंतरिम डिविडेड होगा। BEL रक्षा मंत्रालय के तहत एक नवरत्न दर्जा प्राप्त सार्वजनिक उपक्रम है। BEL द्वारा एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा के लिए बोर्ड की आज बैठक हुई।
BEL ने कर दिया डिविडेंड का ऐलान
BEL डिविडेंड 2025 रिकॉर्ड डेट
BEL ने अपनी लेटेस्ट फाइलिंग में रिकॉर्ड डेट (पूर्व तारीख) की घोषणा नहीं की। उक्त अंतरिम डिविडेंड के लिए अभी तक कोई रिकॉर्ड तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन कंपनी ने उल्लेख किया है कि डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों को घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। BEL का अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का अच्छा रिकॉर्ड है। BEL डिविडेंड प्रतिफल प्रत्येक शेयर पर 0.85 प्रतिशत है।
BEL डिविडेंट इतिहास
BEL वेबसाइट के मुताबिक BEL ने 2024 में अपने निवेशकों को तीन मौकों पर डिविडेंड देकर पुरस्कृत किया था। अगस्त में 0.80 रुपये और मार्च और फरवरी में 0.70 रुपये। 2023 में BEL ने अपने निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर 1.80 रुपये का डिविडेंड दिया था।
इससे पहले 2022 में BEL ने तीन मौकों पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था और फिर 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। 2021 और 2020 में BEL ने अपने निवेशकों को प्रत्येक शेयर पर क्रमशः 4 रुपये और 2.80 रुपये का डिविडेंड वितरित किया था। सोमवार (3 मार्च) को BEL के शेयर की कीमत 4.50 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 257.50 रुपये पर हरे निशान में बंद हुई थी।
पिछले एक साल में BEL के शेयरों ने 24 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न दिया है। दो और तीन वर्षों में BEL के शेयरों ने अपने निवेशकों को क्रमशः 168 प्रतिशत और 259 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। रक्षा पीएसयू स्टॉक 5 वर्षों में 900 प्रतिशत से अधिक उछल गया है।
