बिजनेस

इस सरकारी कंपनी के IPO में मिलेगा पैसा लगाने का मौका, 9 जनवरी को खुलेगा स​सब्सक्रिप्शन

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) शुक्रवार, 8 जनवरी को बिडिंग के लिए खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा। यह 1,300 करोड़ रुपये का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमोटर कोल इंडिया (CIL) 46.57 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचेगी।

Image

आईपीओ

IPO News: नए साल की शुरुआत दमदार आईपीओ से होने जा रही है। सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) अपना IPO ला रही है। यह आईपीओ 9 जनवरी को आम निवेशकों के लिए खुलेगा। बता दें कि यह 2026 का पहला सार्वजनिक निर्गम होगा। निवेशक इस आईपीओ पर बारीकी से नजर रखेंगे, क्योंकि इससे नए साल में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के प्रति निवेशकों की रुचि का पता चलेगा।

पूरी तरह से OFS होगा यह आईपीओ

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के अनुसार यह निर्गम पूरी तरह से कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा 46.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है। आईपीओ 13 जनवरी को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों की बोली आठ जनवरी को होगी। बीसीसीएल का आईपीओ कोयला क्षेत्र में सरकार के व्यापक विनिवेश अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कोल इंडिया की सहायक कंपनियों के मूल्य को उजागर करना और बाजार अनुशासन के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाना है। कंपनी पांच जनवरी को बोली के लिए कीमत के दायरे, लॉट का आकार और निर्गम संरचना के बारे में बताएगी।

क्या चल रहा ताजा जीएमपी?

इन्वेस्टग्रेन के अनुसार, भारत कोकिंग कोल आईपीओ का लेटेस्ट GMP ₹15 है, जिसे 4 जनवरी 2026, दोपहर 01:37 बजे अपडेट किया गया है। प्राइस बैंड ₹0 होने के कारण, भारत कोकिंग कोल आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹15 (कैप प्राइस + आज का GMP) मानी जा रही है। भारत कोकिंग कोल आईपीओ का GMP 2 सेशंस से शुरू हुआ है। अभी यह तय करना बहुत शुरुआती चरण में है कि GMP किस दिशा में जाएगा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article