5,00,000 की FD पर Bank Of Baroda तीन साल बाद कितने रुपये देगा? समझें पूरा कैलकुलेशन

सुरक्षित निवेश के लिए आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भारतीयों की पहली पसंद है। इसी कड़ी में आप बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में 5,00,000 रुपये तीन साल के लिए निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

Bank of Baroda FD Returns: आज के समय में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) उन निवेश विकल्पों में से एक है, जिस पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। सुरक्षित निवेश, तय रिटर्न और कम जोखिम के कारण FD खासतौर पर उन लोगों के बीच लोकप्रिय है, जो अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए निश्चित कमाई चाहते हैं। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आप Bank of Baroda की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। दरअसल, Bank of Baroda की ओर से अलग-अलग अवधि की एफडी पर ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं। आप बैंक की 3 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं।

Bank of Baroda FD

Bank of Baroda FD (Photo: iStock)

Bank of Baroda FD (Photo: iStock)

3 साल बाद कितना रिटर्न मिलेगा

बैंक 3 साल की अवधि के लिए सामान्य नागरिकों को 6.3% की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यही ब्याज दर 6.9% रखी गई है। अब मान लीजिए अगर आप 5,00,000 रुपये की FD करवाते हैं तो 3 साल की अवधि पूरी होने पर सामान्य ग्राहकों को लगभग 1,03,131 रुपये का कुल ब्याज (Aggregate Interest) मिलेगा। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल राशि करीब 6,03,131 रुपये हो जाएगी।

वहीं, सीनियर सिटिजन के लिए यह निवेश और भी फायदेमंद साबित होता है। 6.9% की ब्याज दर के हिसाब से उन्हें 3 साल में लगभग 1,13,907 रुपये का कुल ब्याज मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर कुल राशि करीब 6,13,907 रुपये तक पहुंच जाएगी। इस तरह देखा जाए तो वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले करीब 10,776 रुपये ज्यादा मिलते हैं।

End of Feed