Bank Holidays in April 2025 : अगर आप अगले कुछ दिन यानी अप्रैल में बैंक के काम की प्लानिंग रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। कई बार लोग बैंक के काम की योजना बनाते हैं, लेकिन बैंक ब्रांच पहुंचने पर पता चलता है कि बैंक आज बंद है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके में बैंक कब बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियोंके कैलेंडर के मुताबिक 29 और 30 अप्रैल को बैंक विभिन्न कारणों से बंद रहेंगे। हालांकि ये बैंक हॉलिडे सभी बैंकों में नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि इस बार कब और कहां बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमानुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है।
Bank Holidays in April 2025: क्या आज सोमवार को बैंक खुलेंगे?
आज (28 अप्रैल) सोमवार है और इस दिन बैंक खुले रहेंगे। अगले दिन 29 अप्रैल को पारशुराम जयंती है और इस दिन हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, जैसा कि RBI के कैलेंडर में बताया गया है। यह त्योहार हिमाचल प्रदेश में बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन सिर्फ हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी होगी, जबकि अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
Bank Holidays in April 2025: बसव जयंती और अक्षय तृतीया
30 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी कर्नाटका में बसव जयंती और अक्षय तृतीया के कारण रहेगी। बसव जयंती कर्नाटक में एक बड़ा त्योहार है। अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन कर्नाटक के सभी बैंकों में छुट्टी होगी, लेकिन अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
April Bank Holiday List: अप्रैल बैंक अवकाश लिस्ट
- 29 अप्रैल परशुराम जयंती शिमला
- 30 अप्रैल अक्षय तृतीया बेंगलुरु
Bank Holidays: ऑनलाइन बैंकिंग विकल्प
आप बैंक की छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सुविधाएं इन छुट्टियों के दौरान भी उपलब्ध रहेंगी। इसलिए महत्वपूर्ण लेन-देन के लिए इनका उपयोग करें। अगर आपके पास इन दिनों में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, जैसे कि कैश निकासी या चेक जमा करना, तो पहले से प्लानिंग बना लें। खासकर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में, जहां त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।
