बिजनेस

Bank Holiday Today: सावन के पहले सोमवार यानी आज 14 जुलाई 2025 को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: सावन का पहला सोमवार, 14 जुलाई 2025 को लेकर कई लोगों में भ्रम है कि क्या इस दिन बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि सावन में सोमवार का धार्मिक महत्व होता है। हालांकि, हकीकत यह है कि यह कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है। बैंक केवल मेघालय राज्य में बंद रहेंगे, जहां "बेह देन्खलाम" नामक स्थानीय त्योहार मनाया जाएगा। देश के अन्य हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Image

क्या आज बैंक बंद हैं? (तस्वीर-istock/Canva)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : सावन का पहला सोमवार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है, और कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या 14 जुलाई को बैंक अवकाश रहेगा? इसको लेकर थोड़ा भ्रम भी है, लेकिन सच यह है कि 14 जुलाई को देशभर में बैंक बंद नहीं होंगे, बल्कि केवल मेघालय राज्य में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा इस दिन को बैंक अवकाश घोषित किया गया है, इसलिए मेघालय और इसकी राजधानी शिलांग में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी शामिल है, आज बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today: 14 जुलाई को बैंक क्यों बंद रहेंगे?

इस दिन मेघालय में "बेह देन्खलाम" (Beh Deinkhlam) नामक पारंपरिक त्योहार मनाया जाएगा, जो वहां के जयंतिया समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस त्योहार का अर्थ होता है रोगों और बुराइयों से मुक्ति। इसी लोकल उत्सव के कारण, मेघालय और उसकी राजधानी शिलांग में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, देश के अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे, क्योंकि यह राष्ट्रीय अवकाश नहीं है।

जुलाई 2025 में बैंक छुट्टियां (Bank Holidays in July 2025)

  • 14 जुलाई (सोमवार) – मेघालय में बेह देन्खलाम (Beh Deinkhlam) त्योहार के चलते बैंक बंद।
  • 16 जुलाई (बुधवार) – देहरादून (उत्तराखंड) में हरेला पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 जुलाई (गुरुवार) – शिलॉंग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक अवकाश।
  • 19 जुलाई (शनिवार) – अगरतला (त्रिपुरा) में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद।
  • 20 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 जुलाई (शनिवार) – चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 जुलाई (रविवार) – पूरे भारत में बैंक अवकाश।
  • 28 जुलाई (सोमवार) – गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: बैंक अवकाश की घोषणा कैसे होती है?

भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य सरकारें मिलकर बैंक छुट्टियों की सूची बनाती हैं, जिसमें ध्यान रखा जाता है: राष्ट्रीय और स्थानीय अवसर, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव, परिचालन आवश्यकताएं। RBI इन अवकाशों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचनाओं के माध्यम से करता है, जिन्हें बैंकों और वित्तीय संस्थाओं तक पहुंचाया जाता है।

Bank Holiday: बैंक अवकाश में क्या करें आपात स्थिति में?

बैंक अवकाश के दौरान भी ये सेवाएं चालू रहती हैं। ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं (जब तक तकनीकी कारणों से कोई अलग सूचना न हो), UPI लेन-देन और बैंक ऐप्स सामान्य रूप से कार्य करते हैं ATM से नकद निकासी संभव होती है। चेक और प्रॉमिसरी नोट जैसे लेन-देन नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंतर्गत आते हैं और इन पर अवकाश के दिनों में प्रक्रिया नहीं होती।

Bank Holiday: राज्यवार अवकाश में अंतर संभव

भारत में विभिन्न राज्यों में स्थानीय परंपराओं और त्योहारों के अनुसार छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए यह सुझाव दिया जाता है कि अपने नजदीकी बैंक शाखा से छुट्टियों की सूची पहले से जांच लें,ताकि इमरजेंसी या लंबे सप्ताहांत के दौरान कोई परेशानी न हो।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article