बिजनेस

Bank Holiday Today: आज 5 सितंबर 2025 को ईद पर कहां-कहां बंद हैं बैंक? इस राज्य में रद्द हुई छुट्टी

Bank Holiday Today: आज ईद-ए-मिलाद है। इस मौके पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी है और कहीं नहीं है और कहीं रद्द कर दी गई है। अगर आप आज बैंक से जुड़े काम के लिए बैंक ब्रांच में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आपको बैंक छुट्टियों की जानकारी ले लें। यहां जानिए क्या आज बैंक बंद रहेंगे (Kya aaj bank bandh hain)।

Image

ईद पर कहां-कहां बंद रहेंगे (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 सितंबर, 2025 को एक सर्कुलर में जानकारी दी कि महाराष्ट्र सरकार ने 5 सितंबर, 2025 को घोषित सार्वजनिक अवकाश को रद्द कर दिया है। अब यह अवकाश 8 सितंबर, 2025 को मनाया जाएगा। यह बदलाव नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई शहर और उपनगरों में ईद-ए-मिलाद का सार्वजनिक अवकाश अब 5 सितंबर की बजाय 8 सितंबर 2025 को घोषित किया है। बाकी राज्यों में जहां पहले से छुट्टी धोषित है वह जारी रहेगी।

क्या आपके राज्य में 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे?

5 सितंबर, 2025 को नीचे दिए गए राज्यों और शहरों में ईद-ए-मिलाद और थिरुवोणम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र (मुम्बई में छुट्टी अब 8 सितंबर को होगी), कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

5 सितंबर को अब बाजार खुले रहेंगे

महाराष्ट्र में 5 सितंबर, 2025 को उपरोक्त सभी बाजार सामान्य रूप से काम करेंगे क्योंकि अब यह दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। 8 सितंबर को होने वाले सभी लंबित लेन-देन अब 9 सितंबर, 2025 (मंगलवार) को निपटाए जाएंगे। 4 सितंबर को हुई भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों (GOI Dated Securities) की नीलामी का निपटान भी अब 9 सितंबर को होगा।

बाजारों में लेन-देन और निपटान पर असर

महाराष्ट्र में छुट्टी के बदलाव के कारण 8 सितंबर, 2025 (सोमवार) को निम्नलिखित बाजारों में कोई लेन-देन और निपटान नहीं होगा। सरकारी प्रतिभूति (Government Securities), विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market), मनी मार्केट (Money Market), रुपये आधारित ब्याज दर डेरिवेटिव्स (Rupee Interest Rate Derivatives)। स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) की बोली जो 4 सितंबर को दी गई थी, वो 5 सितंबर को रिवर्स होगी। आगे सभी कार्यदिवसों पर SDF और MSF सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

Bank Holiday: सितंबर 2025 में बैंक होलिडे लिस्ट

  • 5 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद / तिरुवोणम – दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, जम्मू समेत कई राज्यों में बैंक बंद।
  • 6 सितंबर (शनिवार): इंद्रजात्रा और मिलाद-उन-नबी – गंगटोक, रायपुर और श्रीनगर में बैंक बंद।
  • 12 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार – जयपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
  • 14 सितंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद।
  • 22 सितंबर (सोमवार): नवरात्र स्थापना – जयपुर में बैंक बंद।
  • 23 सितंबर (मंगलवार): महाराजा हरि सिंह जयंती – जम्मू में बैंक बंद।
  • 28 सितंबर (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद।
  • 29 सितंबर (सोमवार): महा सप्तमी – अगरतला, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, रांची, पटना में बैंक बंद।
  • 30 सितंबर (मंगलवार): महा अष्टमी – उपरोक्त शहरों के अलावा भुवनेश्वर और जयपुर में भी बैंक बंद।

Bank Holiday: डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि इन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे कि UPI, NEFT, RTGS, IMPS और ATM सेवाएं पहले की तरह कार्य करती रहेंगी। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे जरूरी लेन-देन और बिल भुगतान के लिए ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करें। यह छुट्टियां क्षेत्रीय हैं, यानी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे जबकि अन्य में खुले रहेंगे। हमेशा स्थानीय अवकाश की पुष्टि संबंधित बैंक शाखा से कर लें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article