'भारत में ATF की 60 दिन की निर्बाध सप्लाई उपलब्ध; ईरान संकट का सप्लाई पर कोई असर नहीं', विमानन मंत्री ने दी जानकारी

भारत में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF)की आपूर्ति अगले 60 दिनों तक बिना किसी रुकावट के उपलब्ध है। राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा वेस्ट एशिया संकट का सप्लाई पर कोई असर नहीं है। साथ ही उन्होंने आपात लैंडिंग के नियमों पर भी स्पष्टता दी।

भारत में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF)की आपूर्ति अगले 60 दिनों तक बिना किसी रुकावट के उपलब्ध है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने राज्यसभा में दी। उन्होंने कहा कि भारत में जितना ATF तैयार होता है, उसका लगभग आधा घरेलू उपयोग में जाता है और आधा निर्यात होता है। मौजूदा वेस्ट एशिया संकट का सप्लाई पर कोई असर नहीं है और उत्पादन स्थिर बना हुआ है।

एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू

एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू।

हवाई सुरक्षा पर ऑडिट बढ़ाए गए

के राममोहन नायडू ने सुरक्षा से जुड़े सवाल पर बताया कि मंत्रालय ने एयरलाइंस पर सुरक्षा ऑडिट की संख्या बढ़ा दी है। राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने एयरलाइंस पर ऑडिट की संख्या बढ़ा दी है। कई बार ऑडिट किए जा रहे हैं। सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसलिए हम सक्रिय रूप से सभी जांच कर रहे हैं।

आपात लैंडिंग के नियम स्पष्ट

वहीं, आपातकालीन या प्राथमिकता वाली लैंडिंग के बारे में पूछे गए प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि सुरक्षित लैंडिंग का निर्णय सुरक्षा मानकों के आधार पर किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्णय मौसम, विमान के प्रकार और अन्य तकनीकी स्थितियों को ध्यान में रखकर लिया जाता है।

End of Feed