क्या है Vivatech? हर साल होता है आयोजित, इस बार पीएम मोदी हैं मुख्य अतिथि

बिजनेस
Updated Jun 16, 2021 | 06:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

VivaTech 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विवा टेक के पांचवें संस्करण को संबोधित करेंगे, जो यूरोप के सबसे बड़े डिजिटल और स्टार्टअप कार्यक्रमों में से एक है। ये 16 जून से 19 जून के बीच आयोजित होने वाला है।

vivatech
विवा टेक 2021 
मुख्य बातें
  • आज विवा टेक के 5 वें संस्करण को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • यह आयोजन 2016 से हर साल पेरिस में आयोजित किया जाता है
  • विवा टेक स्टार्टअप्स और लीडर्स के लिए इनोवेशन का जश्न मनाने की एक जगह है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 4 बजे 5वें विवा टेक आयोजन में मुख्य भाषण देंगे। प्रधानमंत्री को विवा टेक 2021 में मुख्य भाषण देने के लिए सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन के अन्य प्रमुख वक्ताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और विभिन्न यूरोपीय देशों के मंत्री/सांसद शामिल हैं। इस कार्यक्रम में एप्पल के सीईओ टिम कुक, फेसबुक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ जैसे कॉरपोरेट नेताओं की भागीदारी भी होगी।

क्या है विवा टेक

विवा टेक यूरोप में सबसे बड़ी डिजिटल और स्टार्टअप आयोजनों में एक है। इसका आयोजन 2016 के बाद से हर वर्ष पेरिस में किया जाता है। इसका आयोजन संयुक्त रूप एक प्रमुख विज्ञापन और विपणन समूह पब्लिसिज ग्रुप और अग्रणी फ्रांसीसी मीडिया समूहलेस इकोस द्वारा किया जाता है। यह प्रौद्योगिकी नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम के हितधारकों को एक साथ लाता है। इस आयोजन में प्रदर्शनियां, पुरस्कार, पैनल चर्चा और स्टार्टअप प्रतियोगिताएं शामिल की जाती हैं। विवा टेक का 5वां संस्करण 16-19 जून 2021 को आयोजित किया जाना है।

यूरोप में फाइनेंस, टैक्नोलॉजी और नवाचार पेशेवरों की सबसे बड़ी बैठक के लिए 13,000 स्टार्टअप और 3,300 निवेशक एक साथ आते हैं। यह वह जगह भी है जहां यूरोन्यूज नेक्स्ट आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा।

VivaTech 2021 एक हाइब्रिड इवेंट होगा, जो पेरिस और ऑनलाइन में एक साथ होगा। यूरोन्यूज नेक्स्ट सम्मेलन को ऑनलाइन कवर करेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर