Gold Price Today 12 May 2021: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2021, 05:53 PM IST

Gold Rate Today (गोल्ड प्राइस आज का) 12 मई 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट हुई। जानिए सोने के 14, 18, 22, 23 और 24 कैरेट का भाव, साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold Price Today 12 May 2021: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए 14 से लेकर 24 कैरेट का ताजा भाव

Gold/Silver rate today 12 May, 2021 : लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 229 रुपए कमजोर होकर 47,074 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मंगलवार को यह 47,303 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी  717 रुपए लुढ़कर 70,807 रुपए प्रति किलो हो गया। पिछले दिन यह 71,524 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,832 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 27.38 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 25 रुपए की गिरावट हुई। जबकि चांदी की कीमत में 21 रुपए की गिरावट हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47760 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 43750 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। 

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 47764 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 47573 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 43752 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 35823 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 27942 रुपए
चांदी 999 70948 रुपए किलो

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर की मजबूती और बॉंड प्रतिफल बढ़ने से सोने के दाम दबाव में आ गए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी बॉंड प्रतिफल बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से सोने के दाम तीन सप्ताह के ऊंचे दाम से नीचे आ गए हैं। निवेशकों को अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों की भी प्रतीक्षा है।
 

End of Article