कल होगा साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार, जानें जगह और टाइम से जुड़ी हर डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 03:13 PM IST

Cyrus Mistry Funeral: पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस लग्जरी कार में उद्योगपति यात्रा कर रहे थे, वह तेज गति से चल रही थी। साइरस पल्लोनजी मिस्त्री और उनके सह-यात्री जहांगीर पंडोले ने सीटबेल्ट नहीं पहना हुआ था।

कल होगा साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार, जानें जगह और टाइम से जुड़ी हर डिटेल
Photo Credit: BCCL

नई दिल्ली। टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का अंतिम संस्कार (Cyrus Mistry Funeral) मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री की रविवार शाम मुंबई के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पालघर पुलिस के मुताबिक मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे तभी उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। कार में चार लोग सवार थे। मिस्त्री सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिस्त्री के अलावा एक अन्य मृतक की पहचान जहांगीर दिनशा पंडोले (Jahangir Dinsha Pandole) के रूप में हुई है। घायल अनायता पंडोले और डेरियस पंडोले का फिलहाल एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पालघर पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिस कार में साइरस मिस्त्री यात्रा कर रहे थे, उसका चालक तेज स्पीड के कारण नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराया।

आनंद महिंद्रा ने लिया संकल्प
मिस्त्री की दुखद मौत ने कार और सड़क सुरक्षा नियमों पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। मिस्त्री के निधन के बाद, महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सोमवार को एक वादा किया और कहा, 'हम सभी अपने परिवारों के ऋणी हैं।' महिंद्रा ने कहा ट्वीट किया, 'मैं कार की पिछली सीट पर भी हमेशा अपनी सीट बेल्ट पहनने का संकल्प लेता हूं। हम सभी इसके लिए अपने परिवारों के ऋणी हैं।' उन्होंने रविवार को टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी और शेयर किया था कि इस खबर को पचा पाना मुश्किल है।

End of Article