Gold Price Today 03 September: सोना-चांदी के दाम में और गिरावट, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold Rate Today (गोल्ड रेट आज का) 03 सितंबर 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। जानिए सोने के 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट का भाव और साथ में चांदी की कीमत भी।

Gold price today plunged Rs 774, silver silver tumbled Rs 1908 know 24 carat, 22 carat rates on 03 September 2020
सोना और चांदी के भाव में गिरावट  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सोना-चांदी की कीमतों में और गिरावट हुई
  • वायदा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में कमी हुई
  • 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना और सस्ता हो गया है। नीचे जानिए आज का ताजा भाव।

Gold/silver price today, 03 September 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार (03 सितंबर) को और गिरावट हुई।  एचडीएफसी सिक्योरिटीज ग्लोबल कीमतों में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 774 रुपए टूटकर 51,755 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन बुधवार को 52,529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 1908 रुपए गिरकर 69,176 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। बुधवार को यह पहले 71,084 रुपए प्रति किलो थी। वायदा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी दर्शाते हुए 1,934 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 27.24 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। इस तरह 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना और सस्ता हो गया। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (03 सितंबर) सोने की कीमत में 257 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 50927 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1528 रुपए गिरकर 64393 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50930 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46650 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 50927 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 50723 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46649 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38195 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29792 रुपए
चांदी 999 64393 रु.किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में  22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैटेर का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 49,600 रुपए 54,110 रुपए
मुंबई 49,340 रुपए 50,340 रुपए
कोलकाता 49,990 रुपए 52,690 रुपए
चेन्नई 48,770 रुपए 53,200 रुपए
लखनऊ 49,600 रुपए 54,110 रुपए
पटना 49,340 रुपए 50,340 रुपए
बड़ौदा 49,340 रुपए 50,930 रुपए
अहमदाबाद 49,340 रुपए 50,930 रुपए
सूरत 49,340 रुपए 50,930 रुपए
जयपुर 49,600 रुपए 54,110 रुपए
पुणे 49,340 रुपए 50,340 रुपए
नासिक 49,340 रुपए 50,340 रुपए
नागपुर 49,340 रुपए 50,340 रुपए
चंडीगढ़ 48,900 रुपए 51,900 रुपए
भूवनेश्वर 48,770 रुपए 53,200 रुपए
  चांदी का भाव 65600 रु.किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को सोना 0.08% की गिरावट के साथ 50,781 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 40 रुपए यानी 0.08% की गिरावट के साथ 50,781 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 14,098 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.26% की गिरावट के साथ 1,939.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 254 रुपए की गिरावट के साथ 68,000 रुपए प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 254 रुपए अथवा 0.37% की गिरावट के साथ 68,000 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 15,629 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.16% की गिरावट के साथ 27.35 डॉलर प्रति औंस रह गई।

इंदौर में सोना (Gold), चांदी (Silver) के भाव में कमी

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 275 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 1000 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 51100, नीचे में 50900 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 61000 एवं नीचे में 60550 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। कीमती धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे। सोना 51000 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 60850 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 725 रुपए प्रति नग।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर