बिजनेस

iPhone बनाने वाली कंपनी Apple के सीईओ की सैलरी में भारी कटौती, जानिए अब कितनी हुई

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 13, 2023, 03:08 PM IST

Tim Cook Salary: दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की सैलरी में कटौती की गई है। कुक ने खुद ही कंपनी से इसके लिए सिफारिश की थी।

Image

iPhone बनाने वाली कंपनी Apple के सीईओ की सैलरी में भारी कटौती

Photo : BCCL

नई दिल्ली। दुनिया भर में कंपनियां लागत में कटौती करने के उपाये कर रही हैं। इसके मद्देनजर कई दिग्गज कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। लेकिन दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एपल (Apple) में कुछ अलग हुआ है। आईफोन (iPhone) बेचने वाली कंपनी एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक (Tim Cook) ने बड़ा फैसला लिया है। टिन कुक ने खुद की सैलरी (Tim Cook Salary) में 40 फीसदी की कटौती कर दी है।

पिछले साल इतनी हुई थी कमाई

पिछले साल कुक ने करीब 10 करोड़ डॉलर कमाए थे। 62 वर्षीय कुक को साल 2022 में 994 लाख डॉलर का मुआवजा मिला था। इसमें बेस सैलरी में 30 लाख डॉलर, स्टॉक अवार्ड्स में लगभग 830 लाख डॉलर और एक बोनस शामिल था। 2022 में कुक की सैलरी इससे पिछले साल यानी 2021 में उनके वेतन पैकेज से थोड़ी ज्यादा थी। 2021 में उनका वेतन 987 लाख डॉलर रहा, जो कि एक एपल कर्मचारी के औसत वेतन का 1,447 गुना है।

2023 में टिम कुक की सैलरी

अब एपल ने कुक के मुआवजे में बड़ी कटौती की घोषणा करते हुए 2023 में उनके वेतन को घटाकर 490 लाख डॉलर (करीब चार अरब रुपये) कर दिया है। इसके पीछे का कारण कंपनी ने निवेशकों का मार्गदर्शन है। आईफोन निर्माता ने गुरुवार को फाइलिंग में कहा कि इसके अलावा कुक ने खुद भी इसका अनुरोध किया था। कुक के 490 लाख डॉलर के मुआवजे में 2022 के समान 30 लाख डॉलर का वेतन और 60 लाख डॉलर का बोनस शामिल है, इसके साथ ही इसमें 400 लाख डॉलर का इक्विटी पुरस्कार है, जो 2022 में 750 लाख डॉलर के उनके इक्विटी पुरस्कार मूल्य का लगभग आधा है।

इस बीच, iPhone ने मुख्य वित्तीय अधिकारी लुका मेस्त्री, जनरल काउंसिल केट एडम्स, खुदरा प्रमुख डिएड्रे ओ'ब्रायन और मुख्य परिचालन अधिकारी जेफ विलियम्स के लिए 2022 मुआवजे का भी खुलासा किया है। सभी को लगभग 270 लाख डॉलर का भुगतान किया गया था, जिसमें वेतन, स्टॉक और एक बोनस शामिल है। इसमें इससे पिछले साल यानी 2021 की तुलना में मामूली वृद्धि हुई।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article