Amrapali Residential Projects: आम्रपाली ग्रुप के 25000 फ्लैट का निर्माण पूरा, NBCC ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

Amrapali Residential Project: NBCC ने आम्रपाली ग्रुप के करीब 25,000 फ्लैट का निर्माण पूरा कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने NBCC को आम्रपाली ग्रुप की अटकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने का काम सौंपा था।

Amrapali Residential Project: NBCC ने करीब 25,000 फ्लैट का निर्माण पूरा कर लिया है और बकाया भुगतान न कर पाने वाले घर खरीदारों के 6,686 फ्लैट को बेचकर अब तक 3,177 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने NBCC को आम्रपाली ग्रुप की अटकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने का काम सौंपा था।

Amrapali Residential Projects

आम्रपाली आवासीय परियोजना

इस मामले में 'कोर्ट रिसीवर' नियुक्त किए गए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ के समक्ष पेश लेटेस्ट स्थिति रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अगस्त 2021 में कर्ज न चुका पाए घर खरीदारों को उचित अवसर देने के बाद NBCC को अब तक न बिक पाए फ्लैट बेचने की अनुमति दी गई थी।

End of Feed