ओरेकल में बड़ी छंटनी: भारत में 12000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जल्द होगी एक और छंटनी

Oracle Layoffs: अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल ने भारत में करीब 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी बड़े स्तर पर की गई है, जिससे आईटी सेक्टर में चिंता बढ़ गई है। साथ ही, रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले एक महीने के भीतर कंपनी छंटनी का दूसरा चरण भी शुरू कर सकती है।

Oracle Layoffs: अमेरिका की प्रमुख आईटी कंपनी ओरेकल ने भारत में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने करीब 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इतना ही नहीं, आने वाले एक महीने के अंदर छंटनी का दूसरा दौर शुरू होने की भी आशंका जताई जा रही है। इस खबर ने आईटी सेक्टर में काम कर रहे लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

Oracle layoffs, Oracle India layoffs, IT sector layoffs, tech layoffs 2026, job cuts India

ओरेकल में बड़ी छंटनी: भारत के हजारों कर्मचारी प्रभावित (तस्वीर-istock)

वैश्विक स्तर पर भी असर

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह छंटनी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। वैश्विक स्तर पर भी कंपनी ने करीब 30,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे कर्मचारियों की चिंता और बढ़ गई है।

End of Feed