बिजनेस

अडानी कमबैक का ट्रेंड,24 घंटे में 25 हजार करोड़ बढ़ी दौलत,जानें क्यों आ रही तेजी

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 2, 2023, 03:08 PM IST

Gautam Adani Net worth Increased: रॉयटर्स के मुताबिक समूह मार्च के अंत तक 690-790 मिलियन डॉलर के शेयर आधारित लोन चुकाने की कोशिश में है। इसके अलावा अडानी ग्रुप इस हफ्ते सिंगापुर और हांगकांग में रोड शो भी आयोजित कर रहा है।

Image

अडानी समूह के स्टॉक में तेजी

Gautam Adani Net worth Increased: पिछले दो दिन अडानी ग्रुप के लिए बेहद सुकून भरे रहे हैं। समूह की कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी फिर से आने लगी है। और इसी का असर है , पिछले दो दिनों में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की दौलत में 46 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हो गया है। समहू के शेयरों में तीसरे दिन यानी 2 मार्च को भी तेजी रही। यही नहीं कई शेयर में अपर सर्किट भी लग गया। इस तेजी के असर है कि समूह की कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर करीब 8 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया। और गौतम अडानी एक बार फिर टॉप-30 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

क्यों अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी

शेयरों में तेजी की वजह वह खबरें हैं, जिनके अनुसार अडानी ग्रुप निवेशकों में फिर से भरोसा पैदा करने के लिए कर्ज चुकाने की कोशिश में है। रॉयटर्स के मुताबिक समूह मार्च के अंत तक 690-790 मिलियन डॉलर के शेयर आधारित लोन चुकाने की कोशिश में है। इसके अलावा अडानी ग्रुप इस हफ्ते सिंगापुर और हांगकांग में रोड शो भी आयोजित कर रहा है। साथ ही इस तरह की भी खबरें आई हैं कि अडानी समूह को 800 मिलियन डॉलर की कर्ज सुविधा मिलने का भी भरोसा मिला है। जिसका पॉजिटिव असर ग्रुप की 10 कंपनियों के शेयरों में दिख रहा है।

एक दिन में 25 हजार करोड़ बढ़ी दौलत

समूह की कंपनी के शेयरों में तेजी का असर गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में उनकी दौलत में 3 अरब डॉलर यानी 25 हजार करोड़ का इजाफा हुआ है। वहीं 48 घंटों में उनकी दौलत 42620 करोड़ बढ़ गई है। इस तेजी की वजह से वह अमीरों की लिस्‍ट में 28 वें स्थान पर पहुंच गए। हालांकि 24 जनवरी को आई हिंडबर्ग की रिपोर्ट के बाद उनकी दौलत में 77.5 अरब डॉलर (2 मार्च 2023 तक) से ज्यादा की कमी आ चुकी है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article