Adani Group Stocks: अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच पर आरोप लगाए हैं। बुच और उनके पति धवल बुच पर ऑफशोर फंड्स में हिस्सेदारी रखने का आरोप है। इन आरोपों में अडानी ग्रुप का भी नाम आया है। हिंडनबर्ग के अनुसार जिन फंड्स में बुच दंपति की हिस्सेदारी है, उन्होंने अडानी ग्रुप के शेयरों में निवेश किया है। हिंडनबर्ग के आरोपों का माधबी पुरी बुच और उनके पति ने खंडन किया है। वहीं अडानी ग्रुप ने भी हिंडनबर्ग के आरोपों से इनकार किया है। अडानी ग्रुप ने बुच दंपति से कोई कमर्शियल संबंध होने से भी इनकार किया है। मगर फिर भी सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में कमजोरी दिख रही है।
ये भी पढ़ें -
कौन सा शेयर कितना गिरा (BSE पर करीब साढ़े 10 बजे का रेट)
- अडानी टोटल गैस : 4.75 फीसदी
- अडानी पावर : 3.06 फीसदी
- अडानी एंटरप्राइजेज : 2.92 फीसदी
- अडानी विल्मर : 2.86 फीसदी
- अडानी ग्रीन एनर्जी : 2.80 फीसदी
- अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 2.39 फीसदी
- अडानी पोर्ट्स : 1.94 फीसदी
कैसा है शेयर बाजार का हाल
सोमवार को बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 375.79 अंक गिरकर 79,330.12 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.25 अंक फिसलकर 24,259.25 अंक पर है।
सेंसेक्स में 30 कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन में सबसे अधिक गिरावट आई। एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स और मारुति के शेयर मुनाफे में रहे।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
