बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 14 April 2023: सोने 61 हजार तो चांदी 77 हजार के पार, जानें एक महीने में कितनी बढ़ी कीमतें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2023, 10:04 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 14 April 2023 : पिछले एक महीने में सोने की कीमत 4.53 फीसदी बढ़ी हैं। सोना 14 अप्रैल को दिल्ली सर्राफा बाजार में 61,130 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी कीमत पिछले एक महीने में 14.63 फीसदी बढ़ी हैं।

Image

अंबेडकर जयंती के मौके पर बुलियन मार्केटआज बंद

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 14 April 2023 : बुलियन मार्केट आज बंद है। अंबेडकर जयंती के मौके पर MCX पर आज कारोबार नहीं हो रहा है। इसके पहले गुरूवार को ग्लोबल फैक्टर की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 340 रुपये की मजबूती के साथ 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी 1,110 रुपये की तेजी के साथ 77,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

आज सर्राफा बाजार में क्या हाल

14 अप्रैल को सुबह 9.20 पर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 61,130 रुपये थी। जबकि एक किलोग्राम चांदी की कीमत 77040 रुपये पर पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में 1.28 फीसदी बढ़ी हैं। जबकि एक महीने में सोने की कीमत 4.53 फीसदी बढ़ी हैं। वहीं चांदी की कीमत पिछले एक महीने में 14.63 फीसदी बढ़ी हैं। 15 मार्च को चांदी की कीमत 70,980 रुपये थी।

ग्लोबल मार्केट में सोने का क्या है हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,059 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 26.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा है कि अमेरिका में मुद्रास्फीति में नरमी आई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व मई में ब्याज दर में वृद्धि के बाद भी इसे ऊंचा बनाये रख सकता है।इससे बृहस्पतिवार को डॉलर और मानक बॉन्ड प्रतिफल में नरमी के साथ सोने में तेजी रही।

लगातार महंगा हो रहा सोना

सोने की कीमतों में बीते कुछ समय से लगातार तेजी बनी हुई है। इससे पहले हाल ही में सोने के रेट ऑल-टाइम हाई पर भी पहुंच गये थे। सोने ने 61000 रु का आंकड़ा पार कर लिया था। तेजी की प्रमुख वजह ग्लोबल फैक्टर है। अमेरिकी फेड रिजर्व के रुख और यूरोप-अमेरिका में छाए बैंकिंग संकट के कारण निवेशक सोने की ज्यादा खरीददारी कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article